Champions Trophy 2013 का खिताब जीतने वाली Team India
नई दिल्ली। भारत ने आज के ही दिन (23 जून) 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में 5 रन से हराकर ये ट्रॉफी जीती थी। बारिश से बाधित फाइनल मैच में 50-50 ओवर्स की बजाय 20-20 ओवर का खेल खेला गया था।
उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी।
मैच में धोनी के एक फैसले ने मैच का पूरा रुख पलटकर रख दिया था। आज जानते हैं उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जो 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे।
2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया के वो 11 खिलाड़ी कहां हैं?
1. रोहित शर्मा
38 साल के रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल वह वनडे फॉर्मेट में क्रिकेट खेल रहे हैं। वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं।
2. शिखर धवन
39 साल के शिखर धवन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 69 टी20 मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास लिया। मौजूदा समय में धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। साथ ही वह बिजनेस और फिटनेस जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं।
3. विराट कोहली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया हैं। किंग कोहली अभी वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
4. दिनेश कार्तिक
40 साल के दिनेश कार्तिक ने 1 जून 2024 को अपने जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने आईपीएल से 2024 के बाद रिटायरमेंट लिया, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग,SA 20 में खेलने का फैसला किया। वह पॉर्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वहीं, आईपीएल में आरसीबी के मौजूदा समय में वह बैटिंग कोच और मेंटर भी हैं। साथ ही वह कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।
5. सुरेश रैना
38 साल के सुरेश रैना ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले लिया हैं। वह मौजूदा समय में कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।
6. एमएस धोनी
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जिताने वाले धोनी ने साल 2019 के वर्ल्डकप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।
7. रवींद्र जडेजा
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। इस खिताब के जीतने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रोहित-विराट के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। फिलहाल वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं।
8. आर अश्विन
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह इसके अलावा कमेंट्री और TNPL और ग्लोबल चेस लीग में अमेरिकन गैम्बिट्स टीम के सह-मालिक हैं।
9. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार को तीनों फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया है वह अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं।
10. उमेश यादव
उमेश यादव ने आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने साल 2023 में खेला था। वहीं, आखिरी बार आईपीएल में उन्हें गुजरात टाइटंस के लिए साल 2024 में खेलते हुए देखा गया था।
11. इशांत शर्मा
ईशांत शर्मा भारत के लिए कुछ समय पहले तक टेस्ट क्रिकेट खेलते थे। लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। मौजूदा समय में आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।


Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम