टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच
मुकाबला 29 जून, शनिवार को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन बारबाडोस में खेला जाएगा। अफ्रीका ने फाइनल का टिकट अफगानिस्तान को हराकर कटवाया था, जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी।टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली होगा कि दो लगातार मैच जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार 8 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, भारत ने लगातार सात मुकाबले अपने नाम किए है। भारत का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। बारबाडोस की पिच पर जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को जहां उछाल के साथ गेंद को स्विंग कराने का भी मौका मिलता है। वहीं, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को भी इस पिच से मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। मैच के दौरान टॉस अपनी अहम भूमिका निभाएगा।


AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन