असम पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
गुवाहाटी । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच गई है। इस दौरान यात्रा के असम में प्रवेश पर नागालैंड से असम को झंडा सौंपा गया। अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए हैं। नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे। लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ, शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो असम का इतिहास है, हम उसे फिर से दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शंकर देव जी ने सबको रास्ता दिखाया, लोगों को जोड़ने का काम किया और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उसी रास्ते पर आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। राहुल गांधी बोले कि मैं नागालैंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नागालैंड की पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने नागालैंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बहुत ही अच्छी तरह से चलाया और हमें अच्छा सहयोग मिला हैं। कांग्रेस सांसाद राहुल गांधी ने उम्मीद जताई है कि असम में भी यात्रा को वैसा ही सहयोग और प्यार भरा समर्थन मिलेगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन