जबलपुर में अनुशासनहीनता पर एक्शन, टीआई सहित कई पुलिसकर्मी निलंबित
जबलपुर| एमपी के जबलपुर में पुलिस में गांजा तस्करी के एनडीपीएस मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जबलपुर रेंज के निर्देश पर थाना पनागर प्रभारी विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है|
आईजी प्रमोद वर्मा ने समीक्षा के दौरान तीन महत्वपूर्ण मामलों में यह पाया कि आरोपी गांजा तस्करों को पकडऩे के बाद भी छोड़ा गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार करना अनिवार्य था। सिर्फ निलंबन ही नहीं, आईजी ने छह अन्य थाना प्रभारियों गढ़ा, लार्डगंज, ग्वारीघाट, अधारताल, मझौली और गोहलपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


सप्लाई चेन में अहम मोड़ — 20,400 MT LPG के साथ भारत आ रहा ‘जग विक्रम’, सीजफायर के बाद बढ़ी उम्मीदें
रेलवे स्टेशनों पर उपलब्धता बढ़ाने की योजना
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात — पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की बेरहमी से हत्या, जांच जारी
छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म — इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें तुरंत चेक
आस्था का जनसैलाब — Kartik Swami Temple के कपाट खुलते ही Bharmour में भक्तों की भीड़