लड़की ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की
सीतापुर । यूपी के सीतापुर में एक लड़की ने अपना धर्म बदलकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। यह मामला अब चर्चा में है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की युवती ने अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचाई है। उसने हिंदू धर्म को स्वीकार कर अपना नाम भी बदल लिया। युवती के परिजन इस विवाह से राजी नहीं थे। लड़की किसी भी स्थिति में अपने प्रेमी को नहीं छोड़ना चाहती थी। उसने परिवार को छोड़कर अंकित के साथ रहना शुरू कर दिया था। अब उसकी शादी की भी हो गई है।
यह मामला सीतापुर के मोहल्ला शेख टोला निवासी अंकित का है। काफी समय से हरगांव के मोहल्ला पिपराटाऊन निवासी सना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले 8 मई को सना अपनी मर्जी से अपने प्रेमी अंकित के घर आकर रहने लगी। इसके बाद दोनों ने विवाह करने का मन बनाया। परिवार और समाज की परवाह किए बिना दोनों ने विवाह रचना तय किया तो युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। शेख टोला मोहल्ले में ही स्थित एक मंदिर में पहुंचकर सना ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। उसने अपना नाम सपना रख लिया। सपना बनी सना और अंकित ने इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी के 7 फेरे लिए और एक दूसरे को जयमाला पहनाई। अंकित और सपना ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाई। इस मौके पर अंकित के परिजन और मोहल्ला के अन्य लोग मौजूद रहे। शादी संपन्न होने के बाद मामला गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचा। इस संबंध में इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। उन्होंने अपने मन से विवाह किया है। इसलिए इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सीतापुर में पहले भी लड़की के धर्म बदलकर शादी का मामला सामने आया है। दरअसल इसी माह के शुरुआत में मुर्ताद जीनत नामक युवती ने धर्म परिवर्तन किया था। वह धर्म बदलकर आरती बन गई। इसके बाद उसने हिंदू युवक जितेंद्र से शादी कर ली। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार नही था। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनकी शादी की थी।


बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा