हाइवे की पटरियों पर जमा बालू हटवाने की मांग
बस्ती । सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण रक्षा के प्रति समर्पित गौहर अली ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बस्ती- लखनऊ हावइे मार्ग के दोनों पटरियों से बालू और मिट्टी को हटाये जाने की मांग किया है जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।पत्र में गौहर अली ने कहा है कि बस्ती- लखनऊ राजमार्ग के दोनों पटरियों पर बालू जमा हुआ है और दो पहिया वाहन चालक जब इसमें फंस जाते हैं तो आये दिन लोग गिर पड़ते हैं। विशेषकर रात्रि के समय लोगों का संकट और बढ जाता है। दूर से बालू दिखायी नहीं पड़ता और वे हादसों के शिकार हो जाते हैं। दो पहिया ट्रैक पर संकट सबसे ज्यादा है। उन्होने मांग किया है कि प्राथमिकता के स्तर पर इस समस्या का समाधान कराया जाय।


अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग