अवधेश प्रसाद को दीपोत्सव का निमंत्रण न देने पर कांग्रेस ने की निंदा
अयोध्या । कांग्रेस पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन के सांसद अवधेश प्रसाद को दीपोत्सव के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत निमंत्रण ना देने की कड़े शब्दों में निंदा की है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि सरकारी कार्यक्रमों का भाजपा राजनीतिकरण कर रही है।
दीपोत्सव में अयोध्या सांसद को न बुलाया जाना जनादेश का अपमान
जनता के रुपए से मनाया जाने वाले दीपोत्सव में अयोध्या सांसद को न बुलाया जाना जनादेश का अपमान व सरकार के मानसिक दिवालियापन को दिखाता है। कहा कि इस सरकार ने पहले राम की पैड़ी से राजीव गांधी स्मृति वाटिका से उनकी मूर्ति को गायब किया तथा अब तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी तथा तत्कालीन सिंचाई मंत्री लोकपति त्रिपाठी के नाम के उद्घाटन पत्थर को सरकार के इशारे पर हटा दिया गया है। नेताओं ने जारी बयान में कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की अयोध्या में जीत ने पूरे देश में भाजपा की कलई खोल दी है। दीपोत्सव का कार्यक्रम भाजपा का निजी कार्यक्रम बनकर रह गया है। लगता है मुख्यमंत्री को एक दलित सांसद को अपने बगल बैठाने में शर्म आती है इसीलिए उन्होंने फैजाबाद के सांसद को दीपोत्सव कार्यक्रम में न्यौता नहीं दिया।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण
शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े
'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर किया बड़ा खुलासा, समलैंगिकता पर कही ये बात
खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.37 करोड़ स्वीकृत
यह बॉलीवुड एक्टर हैं इमैनुएल मैक्रों के फेवरेट, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा