गुजरात की इस विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव
अहमदाबाद | लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और उसके नतीजे भी सामने आ गए हैं| गुजरात में लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव हुए थे| गुजरात में लोकसभा की 25 सीट और विधानसभा की 5 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है| जबकि बनासकांठा लोकसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने जीत ली है| गेनीबेन ठाकोर बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं| गेनीबेन ठाकोर के सांसद चुने जाने से वाव विधानसभा रिक्त होगी| इस कारण अब वाव विधानसभा सीट पर आनेवाले समय में उप चुनाव होना तय है|


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन