सपा और आरएलडी में हुआ गठबंधन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा कि जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।
आरएलडी का प्रभाव उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में है। ऐसे में वह वहां की ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है, क्यों कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो शेयर की है। आज कल में दोनों एक साथ मिलकर गठबंधन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। कांग्रेस के साथ सपा का गठबंधन अभी फाइनल नहीं हुआ है। सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आरएलडी को 7 लोकसभा सीटें देगी। इस बात की पुष्टि आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने की है। अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि आरएलडी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जयंत चौधरी ने अखिलेश के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैप तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन