राहत सामग्री में दबकर 5 की मौत
गाजा। गाजा में राहत सामग्री की डिलिवरी के दौरान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एयरक्राफ्ट से गाजा पट्टी पर राहत सामग्री के बॉक्स गिराए गए, लेकिन कई बॉक्स के पैराशूट ही नहीं खुले। ये तेज रफ्तार से लोगों पर गिर गए। 10 लोग घायल भी हैं। हादसा 8 मार्च को अल-शती रिफ्यूजी कैंप के पास हुआ। यहां राहत सामग्री लेने के लिए हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग के बीच गाजा में लाखों फिलिस्तीनी भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और जॉर्डर एयरक्राफ्ट्स के जरिए फिलिस्तीनियों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। हालांकि, हादसा किस की राहत सामग्री गिराते समय हुआ यह साफ नहीं हो पाया है।


चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती
रोहित पवार के बयान पर मंगल प्रभात लोढ़ा का जवाब